पर्यावरण संबंधी नीति

यामागाता यूरोप में हम प्राकृतिक संसाधनों का कम इस्तेमाल करके, पदार्थों का अपव्यय और पर्यावरण को क्षति पहुँचाने वाले पदार्थों का प्रयोग कम करके, पर्यावरण की रक्षा करने और उसे बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।

हम पर्यावरण की रक्षा करने और प्रदूषण रोकने के लिए कानूनी विनियमों, ग्राहकों की आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों का पालन करते हैं तथा उन्हें लागू करते हैं।

हमने ऐसे उद्देश्यों को स्थापित तथा लागू किया है जो व्यवसायों की परिस्थितियों को प्रतिबिंबित करते हैं और जरूरत पड़ने पर हम उन्हें संशोधित करते हैं।

हम हमारे पर्यावरण संबंधी निष्पादन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से आंतरिक लेखा परीक्षण तथा वार्षिक प्रबंधन समीक्षा करेंगे और हम अपने पर्यावरण संबंधी प्रबंधन को निरंतर अधिक प्रभावी बनाते रहेंगे।

यह नीति सभी संबंधित पक्षों को जारी की जाएगी और स्पष्ट रूप से सूचित की जाएगी।
हमने अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी बनायी है और उन्हे ऐसे सभी उत्पादों का प्रयोग बन्द करने को कहते हैं जिनके इस्तेमाल को हमारे ग्राहक या कानून मना करते है।

हम सभी लागू संविधिओं और विनियमों का अनुपालन करते हैं।